-->

search ad

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किया गया सम्मानित।

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किया गया सम्मानित।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान  गोशन स्कूल में कक्षा-10 वीं एवं कक्षा-12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 वीं में दीप्सी गोयल ने ब्लॉक सितारगंज में दूसरा स्थान एवं विद्यालय में सर्वाधिक 96.20% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में अमृतपाल सिंह ने 95.80%, रनदीप कौर ने 93.80% एवं देवेंद्र मथेला ने 90.40% अंक अर्जित किए। कक्षा 10 वीं में गीता भट्ट ने 93%, वंशिका सिंघल ने 92%, दक्ष गोयल ने 91.80 %, दीक्षा गोस्वामी ने 92.60%  एवं यशस्वी विष्ट ने 90.80 % अंक अर्जित कर क्षेत्र में विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को विद्यालय में आमंत्रित कर पूर्व सैनिक संगठन नानकमत्ता के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट , सूबेदार हीरा चंद, सीए जीवन चंद्र, नायब तहसीलदार राजेश अटवाल एवं भारतीय स्टेट बैंक नानकमत्ता के शाखा प्रबंधक हर्षवर्धन जोशी लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को रु०-5100 (पांच हजार एक सौ) एवं 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं रु०-1100 (एक हजार एक सौ) की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य  प्रकाश चंद्र कांडपाल ने बताया कि कक्षा-12 वीं के मेधावी विद्यार्थी दीप्सी गोयल भविष्य में सीए बनना चाहती हैं, अमृतपाल सिंह उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं, रनदीप कौर वकालत करना चाहती हैं एवं देवेंद्र मथेला इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। कक्षा-10 वीं के मेधावी विद्यार्थी गीता भट्ट, दीक्षा गोस्वामी, वंशिका सिंघल व यशस्वी बिष्ट डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं जबकि दक्ष गोयल एक सीए बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी, अध्यक्ष श्रीमती सरोज जोशी, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र कांडपाल तथा समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन