संपूर्णानंद शिविर में लगा स्वास्थ्य कैम्प।
15 मई, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण के अंतर्गत सेंट्रल जेल में एक स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया।स्वास्थ्य कैम्प का उद्घाटन जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैम्प के दौरान जेल में रह रहे लगभग 200 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैम्प में चिकित्सा अधिकारी डॉ० राहुल कादमी ने सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर में एच्०आई०वी०, सिफलिस, हेपेटाइटिस, टी०बी० आदि की जांच होनी है जिसके चलते कार्यक्रम में जेल के सभी कैदियों के जांच हेतु सैंपल लिए गये। परामर्शदाता धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, आशा खत्री द्वारा 200 कैदियों की काउंसलिंग की गई एवं शिवपद मंडल एल टी द्वारा लाभार्थियों का ब्लड सैंपल लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जेल में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने आभार जताया। साथ ही जेल अधीक्षक ने अनुरोध किया कि इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण लगातार करते रहें। साथ ही शिविर के दौरान जेल में रह रहे लाभार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी होनी चाहिए। कार्यक्रम के समन्वयक नवल किशोर पंडित ने बताया कि उक्त शिविर ISHTH अभियान के तहत राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण द्वारा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में लगाया जा रहा है। यह अभियान 15 मई से 14 जून 2023 तक चल रहा है जिसमें राज्य के लगभग सभी जेलों में इस तरह का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ० जयंत जोशी ,अनुभव माथुर आई०एस०डी०पी०एम० , पूनम राणा ,मनीष ,मनीष सिद्दू ,मोनिका आदि उपस्थित थे। अंकुर चौहान फार्मासिस्ट, नवीन पपनै, का० नवीन, जेलर सहित जेल प्रशासन द्वारा पूरे कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।