पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बना रहे दो तस्कर और एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
20 जून, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देकर बिडौरी खखरा नाला के किनारे अवैध शराब की भट्टी पर शराब बना रहे एक शराब तस्कर को दबोच लिया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी की ग्राम बिडौरी खखरा नाले के किनारे शराब भट्टी लगा कर कुछ लोग शराब बना रहे । और वही पास के घर में शराब की बिक्री एक महिला कर रही है । जिसपर तत्काल नानकमत्ता पुलिस टीम ने शाम करीब चार बजे मौजूदा स्थान पर दबिश दी पुलिस देखकर एक शराब तस्कर ग्राम बरकतपुर थाना नानकमत्ता निवासी कुलवंत सिंह मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने दूसरे शराब बना रहे तस्कर ग्राम बिडौरी निवासी गुरदेव सिंह उर्फ देबू पुत्र बलवीर सिंह को 50 लीटर कच्ची शराब खाम से भरी रबड़ की ट्यूप, शराब कसीदगी के उपकरण दो लोहे के ड्रम, दो पतीले, दो मिट्टी के मटके, दो प्लास्टिक के पाइप, के साथ गिरफ्तार कर लिया । इसके बाद पुलिस ने गुरदेव सिंह के घर पर दबिश दी जहां पुलिस ने ग्राम निवासी बिडौरी जसविंदर कौर पत्नी गुरदेव सिंह के पास से घर में रखी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम की एक प्लास्टिक की गैलन के साथ गिरफ्तार कर लिया । फरार शराब तस्कर कुलवंत सिंह की जानकारी डायल 112 पर रविवार पुलिस को पूजा नाम की एक महिला ने दी जिसपर पुलिस टीम ने कुलवंत सिंह के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराब तस्करो से पूछताश में उन्होंने बताया वह कच्ची शराब आसपास के क्षेत्रो में ऊंचे दामों पर बेचते है और मोटा मुनाफा कमाते है और काफी लंबे समय से कच्ची शराब के कारोबार में सक्रिय है । पुलिस ने गिरफ्तार तस्करो के विरुद्ध थाने में संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । दबिश देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, का० बोबिन्दर कुमार, विनीत कुमार, नरेंद्र रौतेला, हरीश रावत, परवीन राना आदि शामिल थे ।
नानकमत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा की नशे के तस्करो और अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कारवाही करेगी । और क्षेत्र में नशे और क्राइम पर रोक लगाना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी
एस.आई नवीन बुधानी ने कहा की क्षेत्र में नशे के कारोबारियों पर पुलिस इसी तरह आगे भी शिकंजा कसेगी और किसी सूरत में नशा कारोबारियों को बक्शा नही जायेगा ।
