गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब परिसर में वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप
गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब परिसर में वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के जोड़ा घर के पीछे एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया । परिसर के सेवादारों ने घटना की जानकारी गुरुद्वारा मैनेजर रंजीत सिंह को दी जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई सूचना पाकर एसआई धर्मेंद्र आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर घटना से संबंधित पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है । पुलिस ने वृद्ध के शव की शिनाख्त ग्राम मिर्जापुर बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी 70 वर्षीय हेतराम पुत्र नत्थूलाल के रूप में कर ली है । गुरुद्वारा परिसर से सेवादारों से पूछताछ करने पर पता चला है की वृद्ध एक हफ्ते पहले गुरुद्वारा परिसर में आया था जो बीमार होने के साथ साथ वृद्ध को आंखो से भी कम दिखने की समस्या थी । प्रथम दृष्टि से बीमारी के कारण वृद्ध की मृत्यु होने की संभावना लग रही है एसआई धर्मेंद्र आर्य बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएंगे ।