-->

search ad

भकियू टिकैत के प्रदेश प्रभारी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

भकियू टिकैत के प्रदेश प्रभारी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) ऐंतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में भारतीय किसान यूनियन(राजनैतिक)टिकैत के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड व पूर्वी तराई उत्तरप्रदेश बलजिन्दर सिंह मान ने पहुँच कर मत्था टेक अरदास की।उन्होने पंजा साहिब,पीपल साहिब,अजायब घर व पवित्र सरोवर के दर्शन किये। इसके उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स० महेन्द्र सिंह व मैनेजर रंजीत सिंह ने सयुक्त रूप से गुरुद्वारा कार्यालय में सरोपा भेटकर सम्मानित किया।भकियू के प्रदेश प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से सरकार ने कागजो में तो धान की तोल शरू जरूर कर दी है।लेकिन धरातल पर अभी कुछ भी नही नजर आ रहा है।हमारी मांग है कि किसानों की धान की फसल मंडियों में आनी शुरू हो गयी है।जिसको देखते हुए सरकार तोल की व्यवस्थाओं को दुरस्त करे नही तो किसान आंदोलन करेगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिह गिल,गुरप्रीत सिंह औजला,सुखवंत सिंह भुल्लर,रंजीत सिंह राणा,बलदेव सिंह चीमा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन