विद्युत चोरी मामले में कई लोगो के खिलाफ केस दर्ज
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) एलटी लाइन पर कटिया डाल बिजली चोरी करने के आरोप में पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है । उपखंड अधिकारी मनीष जोशी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया इस दौरान ग्राम मिलक नजीर निवासी हरीश चंद्र, सुखदेव सिंह पुत्र बूढ़ सिंह, ग्राम ध्यानपुर निवासी भूड़ सिंह पुत्र डोगर सिंह, ग्राम केथुलिया निवासी कुलवंत सिंह पुत्र हरनाम सिंह, ग्राम टुकड़ी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र दान सिंह, ग्राम नंगला गुरमीत सिंह पुत्र श्रगारा सिंह, गुरमेज सिंह पुत्र श्रगारा सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, एलटी लाइन पर कटिया डाल कर विद्युत चोरी करते पकड़ लिया । उपखण्ड अधिकारी ने थाना नानकमत्ता में पुलिस को आरोपितों के खिलाफ तहरीर सौंपी जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर 135 विद्युत अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।