-->

search ad

बरेली में गरीब शक्ति दल का हुंकार: 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण में वंचित शिक्षकों को तुरंत नौकरी दो, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

बरेली में गरीब शक्ति दल का हुंकार: 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण में वंचित शिक्षकों को तुरंत नौकरी दो, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

बरेली(यूपी):(चरनसिंह सरारी) बरेली जिला मुख्यालय पर आज गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी को अपराध वृद्धि का प्रमुख कारण बताया। संगठन प्रमुख मनोज विकेट ने कहा कि भारत में बढ़ते अपराधों के पीछे अशिक्षित समाज की बढ़ती संख्या और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी बड़ी वजह है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में जातिगत पूर्वाग्रह और भेदभाव के चलते गरीब अभ्यर्थी, विशेषकर 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण में वंचित रहे अभ्यर्थी, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनका कहना था कि आर्थिक अभाव के कारण अनेक योग्य अभ्यर्थी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर नहीं कर पाए और आज लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संगठन ने मांग की कि देश में झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस से पृथक विशेष जांच दल (SIT) अथवा न्यायिक स्तर की स्वतंत्र जांच एजेंसी गठित की जाए, ताकि बदले की भावना से दर्ज मामलों पर रोक लग सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश में अशिक्षित आबादी लगभग 2.24 करोड़, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 1.68 करोड़ और शिक्षकों की संख्या लगभग 6.35 लाख है, जो शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। संगठन ने सरकार से मांग की कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण में आर्थिक रूप से कमजोर व न्यायिक प्रक्रिया से बाहर रह गए अभ्यर्थियों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल नियुक्ति दी जाए। इस दौरान मनोज विकेट, संजीव सागर, गिरीश चंद्र सक्सेना, संजय सक्सेना एडवोकेट, मुर्शिद, नूर्वी, मोहम्मद रफी, कंचन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन