नवरात्रि स्पेशल: व्रत के लिए दही भल्ला को मजेदार रेसिपी कुछ इस तरह की तैयार
भारत में नवरात्रि का ये उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । इन दिनों माता रानी की आराधना में बहुत से भक्त नवरात्रि के व्रत करते हैं । व्रत के दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है । ऐसे में आज हम आपके मुंह का स्वाद बदलने के लिए व्रत के दही भल्ले बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो खाने में खट्टे मीठे और चटपटे होते हैं, तो चलिए जानते हैं फलाहारी दही भल्ले बनाने की रेसिपी-
उपवास के दही भल्ले बनाने की सामग्री-
–समा के चावल 1 कप
-साबूदाना 1से 4 कप
-उबला हुआ 1 आलू
-अदरक का टुकड़ा 1 इंच
-हरी मिर्च 2
-सेंधा नमक 1 स्पून
-दही 2 कप
-चीनी 2 स्पून
-भुना हुआ जीरा पाउडर 1से 2 स्पून
-लाल या काली मिर्च पाउडर 1से 4 स्पून
-तलने के लिए देसी घी 1 से 2 कप
-गार्निशिंग के लिए साफ हरा धनिया
उपवास के दही भल्ले बनाने की रेसिपी-
बनाने के लिए आप सबसे पहले समा के चावल और साबूदाना को लेकर मिक्सी के मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लेवे । फिर आप इस चूरे को मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक हल्का सा रोस्ट कर लें । इसके बाद इस चूरे मिश्रण को ठंडा होने के बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और पिसा हुआ अदरक डालकर मिक्स कर लें । फिर एक कढ़ाई लेकर इसमें दो चम्मच घी गर्म करें । इसके बाद इसमें चावल और साबूदाने के चूरे को डालना है । फिर इसमें स्वादानुसार सेधा नमक और थोड़ा पानी भी मिला दें । इस बात का ध्यान रखें कि जितने चावल और साबूदाने का चूरा है उससे पैन में लिया है, उससे दोगुना पानी डालकर अच्छे से चलाते रहें । आपको इस दौरान गैस की फ्लेम को कम ही रखना होगा नहीं तो इसमें छोटी छोटी गांठें पड़ सकती हैं ।
इसके बाद जब यह मिक्चर अच्छे से गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। फिर आप इस मिक्चर को एक बड़े बर्तन में निकाल कर रख दें । इसके बाद इसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके मिक्स कर दें । फिर आप इस बने मिक्चर को लेकर इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर भल्ले बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई लेकर इसमें घी गर्म करें । फिर इसमें इन भल्लों को गोल्डन भूरा होने तक तल लें ।
इसके बाद आप इसकी दही बनाने के लिए दही लेकर मथनी से मथ लें । फिर इसमें चीनी, सेंधा नमक, लाल या काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें । इसके बाद आप खाने से दो मिनट पहले भल्ले को पानी में भिगो दें। अब आप दही भल्ले के ऊपर इमली की चटनी, जीरा पाउडर, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें । इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया डाल गार्निश करे
लीजिए सर्व के लिए तैयार है मजेदार दही भल्ला रेसिपी