-->

search ad

ग्राम प्रधान ने 130 शौचालयों के पैसे डकारे

ग्राम प्रधान ने 130 शौचालयों के पैसे डकारे

 


सितारगंज:(ब्यूरो) पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम सभा बाघोरी के खिलाफ 130 शौचालयो के पेसो का घोटाला करने का ग्रामीणों ने शिकायती पत्र  उपजिलाधिकारी सितारगंज को देकर पूर्व ग्राम प्रधान से शौचालयों के गमन किये पैसे दिलाने की मांग की है।जिसमे ग्रामीणों ने कहा है कि शिकायती पत्र पर कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी ने नानकमत्ता तहसीलदार सुदेश कुमार तथा राजस्व उपनिरीक्षक सितारगंज अनन्त शर्मा को जांच के आदेश किये थे।जिसके बाद जांच में सामने आया कि 2014 से लेकर  लेकर 2017 तक 540 शौचालय ग्राम सभा  में बनाने की बात सामने आई है। जिसमे पूर्व ग्राम प्रधान बाघोरी पति ने 130 शौचालयों के पैसे पात्र लोगो को न देने के ब्यान अभी तक दर्ज हुए है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान पति उन्हें लगातार धमकी दे रहा है कि अगर किसी भी ग्रामसभा के ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के खिलाफ ब्यान दिए तो उसके हाथ पैर सलामत नही रहेंगे।हमारे परिवार का पिछला इतिहास उठाकर देख ले। जिसके चलते कई ग्रामीण ग्राम प्रधान के पति के डर से ब्यान देने नही जा रहे है।ग्रामीणों ने पत्र देकर उपजिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे भृष्ट ग्राम प्रधान व उसके साथ 130 शौचालयो के पैसे गमन करने वाले ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए पात्र लोगो को शौचालय के पैसे वापिस दिलवाये जाये।इधर उपजिलाधिकारी सितारगंज ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है।समन्धित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए है।अगर मामला सही पाया गया तो प्रधान पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन