-->

search ad

पुलिस ने 315 बोर की अवैध बंदूक के साथ एक आरोपित किया गिरफ्तार

पुलिस ने 315 बोर की अवैध बंदूक के साथ एक आरोपित किया गिरफ्तार


नानकमत्ता:(ब्यूरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर दलीप सिंह कुँवर के आदेश पर व पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा मनोज ठाकुर के दिशा निर्देश पर व थाना अध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वाले आरोपितों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम पसैनी गुरुद्वारा के पास से आरोपित अमरजीत सिंह पुत्र छिंदर सिंह निवासी ग्राम पसैनी थाना नानकमत्ता जनपद उधमसिंहनगर के कब्जे से एक नाजायज बंदूक 315 बोर व एक कारतूस जिंदा बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा एफ आई आर नंबर 315 / 21 धारा 3/25   आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपित को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष के सी आर्य, निरीक्षक धर्मेंद्र आर्य, कांस्टेबल गोविंद प्रसाद, कांस्टेबल दिनेश चंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन