-->

search ad

22वें स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की कई अहम घोषणाएं

22वें स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की कई अहम घोषणाएं

 


देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, हर जिले में एक महिला छात्रावास खोलने समेत कई अन्य अहम घोषणाएं की। स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी राज्यपाल लेफ्टि. जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और पुलिस के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में केंद्र सरकार ने राज्य के लिए करीब पांच लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की हैं। भारत माला परियोजना हो या फिर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन। सीएम धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम भी जल्द तेजी पकड़ने वाला है। एयर कनेक्टीविटी के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जमरानी परियोजना को भी केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर लिया है । देहरादून से टिहरी तक टनल को भी हरी झंडी मिल गई है । मुख्यमंत्री धामी ने तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कई घोषणाएं भी की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा की । इसके तहत जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी । उसे बढ़ाकर 4500 किया गया । वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है । सीएम ने कहा राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी। जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी। देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी। सेवा का अधिकार अधिनियम में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा। राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा। पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे। हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाया जायेगा। 11 से 18 साल की छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच व 104 पर निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सीएम ने कार्यक्रम में कहा सैनिक परिवार में जन्म लेने की वजह से मैं परेड के प्रति हमेशा आकर्षित होता रहा हूं। परेड हमें अनुशासन का पाठ सिखाती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने कहा प्रदेश में बहुत से योजनाओं पर काम चल रहा है। हेमकुंड साहिब को शीघ्र ही रोपवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में उत्तराखंड के हर गांव को लिंक मार्गाे से जोड़ा जाएगा जिससे पूरा विकास हो सके और पलायन भी रुक सके। उन्होंने हा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की धारा से जोड़ दिया गया है। डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि यह है कि पहाड़ों में अब रेल पहुंच रही है उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी में सुधार के लिए सरकार विशेष रूप से कार्य कर रही है। जौली ग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखंड के प्रमुख प्रत्येक नगर को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड पहला राज्य है जहां उड़ान योजना में हेली सर्विस की शुरूआत की गई है। सरकारी विभाग में रिक्त 21000 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। प्रत्येक स्कूल में शौचालय, स्वच्छ जल प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से 50लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन