-->

search ad

नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन के बदलने वाले नए आदेश पर उत्तराखंड शासन ने 24 घंटे बाद ही लगाई रोक

नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन के बदलने वाले नए आदेश पर उत्तराखंड शासन ने 24 घंटे बाद ही लगाई रोक

 


नानकमत्ता:(ब्यूरो) कृषि उत्पादन मड़ी नानकमत्ता के नये चेयरमैन की बृहस्पतिवार को हुए उत्तराखंड शासन के आदेश पर 24 घंटे बाद ही उत्तराखंड शासन ने रोक लगा दी है।पिछले माह 6 अक्टूबर को उत्तराखंड शासन ने गुरदेव सिंह बग्गा को नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन बनाने का आदेश पारित किया था।जिसपर 11 अक्टूबर को गुरदेव सिंह को नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन पर तैनाती देदी गयी थी। जिसके बाद भाजपा के कुछ नेताओं के दबाब पर 11 नवम्बर को उत्तराखंड शासन ने गुरदेव सिंह बग्गा को निरस्त किये बगैर ही गुरजीत सिंह नानकमत्ता को नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन तथा नानकमत्ता मड़ी उप चेयरमैन डॉ० हरविंदर सिंह पटिया को बनाने का आदेश पारित कर दिया। लेकिन 24 घंटे बाद ही 12 नवम्बर शुक्रवार को उत्तराखंड शासन ने नए आदेश पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक नानकमत्ता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिंह बग्गा को ही रहने के आदेश पारित किए। वही गुरदेव सिह बग्गा का कहना है कि जो भी उत्तराखंड सरकार का आदेश होगा मै उसकी पालना करूंगा।वही गुरजीत सिंह ने बताया कि जो भी सरकार आदेश करेगी मै उसकी पालना करूंगा।वही नानकमत्ता क्षेत्र में मड़ी चेयरमैन बदलने को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन