-->

search ad

गुरु नानक देव जी महाराज का 552 वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

गुरु नानक देव जी महाराज का 552 वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 


सितारगंज:(ब्यूरो) सितारगंज गुरुद्वारा सिंघसभा के तत्वधान में सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का 552 वॉ प्रकाश पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । जिसमें बड़ी संख्या में नगर व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओ ने भाग लिया। प्रकाश पर्व को मनाते हुए नगर स्थित सिंघसभा गुरुद्वारे में सर्व प्रथम अखंड पाठ साहिब के भोग पड़े ।उसके बाद गुरुपर्व पर गुरुद्वारा कमेटी व क्षेत्र की समूह संगत की तरफ से नगर में नगर कीर्तन निकाला गया।जो बोले सो निहाल सतश्रीअकल के नारों से आकाश गूँज मान होते हुए नगर कीर्तन पांच प्यारों की अगुवाही व गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई में गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ।जिसमे सबसे पहले वीरो का जत्था सड़क धोते हुए चल रहा था उसके बाद बीबियों का जत्था सड़क की सफाई करते हुए चल रहा था।और उसके बाद फूलो की वर्षा करते हुए श्रद्धालु ओर फिर पांच प्यारे ओर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी जिसको श्रद्धालु शीश नवा रहे थे।और उसके बाद हजारो संगत पैदल व अपने वाहनों से चल रहे थे। जो नगर के मुख्य चौक होते हुए अमरिया चौक ,महाराणा प्रताप चौक होते हुए दोबारा गुरुद्वारा साहिब आकर अरदास के साथ समाप्त हुआ। नगर कीर्तन जैसे ही मुख्य चौक पहुंचा वहां रुद्रपुर से आई रंजीत अखाड़ा की गतका पार्टी द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसने श्रद्धालुओं को सुंदर जोहर दिखा लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए ।वही पांच प्यारों की अगुवाई में निकली गुरु ग्रंथ साहिब की सुंदर पालकी साहिब जब नगर कीर्तन में नगर से निकली तो उसका नगरवासियो ने जगह-2 स्वागत जोरदार स्वागत किया। इधर नगरवासियों ने नगरकीर्तन में चल रहे श्रद्धालुओं को चाय,बूदी ओर फलों का प्रसाद वितरित किया। जुलूस में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन