-->

search ad

उपजिलाधिकारी ने बीएलओ सुपरवाइजरों की ली बैठक

उपजिलाधिकारी ने बीएलओ सुपरवाइजरों की ली बैठक

 


सितारगंज:(ब्यूरो) उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी ने तहसील परिसर में सितारगंज नानकमत्ता, शाक्तिफार्म की बीएलओ, सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर आगामी विधामसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर मतदाता सूची तैयार करने को लेकर उन्हें निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार ब्लाक सहित राजस्व विभाग से सम्बंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे और सभी से इस दौरान आगामी चुनाव में क्षेत्रों से जो भी मतदाता 18 वर्ष की आयु के हो गए है वह मतदान से वंचित न राह सके उनके नाम मतदाता सूची में समय रहते दर्ज हो सके ।इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया।उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि जो भी युवा 18 वर्ष की आयु के हो चुके है वह चुनाव से वंचित न रह सके उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके इसके लिए सुपरवाइजरों और बीएलओ को क्षेत्र में सर्वे करने के निर्देश दिए गए है और वही मीडिया से भी अपील की है कि वह भी इसमें सहयोग करे ताकि सभी मतदाताओ को यह सूचना पहुंच सके। वही 24 नवंबर को इंटर कालेज में सितारगंज,शाक्तिफार्म व नानकमत्ता के मतदाताओं के लिए कैम्प लगाया जाएगा और उसके सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। और जनता से भी अपील की जा रही है कि जो भी 18 वर्ष के मतदाता हो चुके है और उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुए है वह अपना नाम वहां पहुंचकर दर्ज करा सकते है। वही सुपरवाइजरों को भी निर्देशित किया है कि वह विभाग को अपने सही मोबाइल नम्बर दर्ज कराए ताकि उनसे आवश्यकता पड़ने पर सम्पर्क किया जा सके क्योंकि कई इलाकों से शिकायतें उन्हें मिली कि सुपरवाइजरों को फोन से सम्पर्क करने का लोग प्रयास करते है लेकिन उनके फोन बंद आते है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन