कालोनाइजरों ने पार्टनर से ठगे 63.70 लाख रुपए
14 नवंबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: फाजलपुर महरौला में एक कालोनी में पार्टनरशिप करने वाले व्यक्ति ने पार्टनरों पर 63.70 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । ग्राम बहादुर, बहेड़ी, बरेली निवासी हरप्रीत सिंह ने सौंपी तहरीर में कहा है कि नैनीताल रोड स्थित गुरु अंगददेव काम्पलेक्स में उनका कार्यालय है।मेट्रोपोलिस सिटी निवासी मनोद सिंह पुत्र गगन सिंह,बिलासपुर, डिबडिबा निवासी नवनीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और फाजलपुर महरौला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह से उनकी जान पहचान थी ।इस दौरान तीनों ने फाजलपुर महरौला, प्रीत विहार में होम के नाम से आवासीय कालोनी विकसित करने के लिए रुपये लगाने को कहा । तीनों पर विश्वास कर उसने अलग अलग तिथि में 1करोड़ 35 लाख 29 हजार लगा लिए। बाद में उन्होंने उसे 71.59लाख वापस कर दिए। जबकि 63.70 लाख रुपये वापस नहीं किए । मांगने पर आरोपितों ने उसे और उसके भाई नवजोत सिंह से गालीगलौज और धमकी दी। हरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मनोद सिंह, नवनीत सिंह, गुरप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।