-->

search ad

पुलिस टीम ने करीब दो करोड़ की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा

पुलिस टीम ने करीब दो करोड़ की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा


 काशीपुर: (सतपाल सरारी)  नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आईटीआई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से करीब दो करोड़ की स्मैक बरामद की । पुलिस टीम की सफलता पर महकमे के उच्च अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई है। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि पिछले कुछ समय से आईटीआई थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों की आवाजाही तेज हो गई। इसी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर आईटीआई थाना अध्यक्ष विद्याधर जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नशे के सौदागरों के पीछे लगा दिया गया। गठित पुलिस टीम नशे के सौदागरों की टोह ले रही थी इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर लोहिया पुल के समीप सघन तरीके से चलाये चेकिंग अभियान के दौरान उधर से होकर बाइक पर फर्राटा भर रहे एक युवक को पुलिस टीम ने शक के आधार पर घेराबंदी कर दबोच लिया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस को 305 ग्राम स्मैक बरामद हुई।बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ से दो करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में हत्थे चढ़े नशे के सौदागर ने अपना नाम थाना गंज जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी साकिब पुत्र मोहम्मद नईम बताया। वर्दी के आगे वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि बरेली से मादक पदार्थ लाकर वह यहां काशीपुर क्षेत्र में खपत किया करता है। आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार नशे के सौदागर के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज करते हुए उसका चालान कर दिया। पुलिस टीम की सफलता पर जिले के एसएसपी ने टीम की पीठ थपथपाई है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एस आई राकेश कठैत, महेंद्र सिंह कांस्टेबल कमलनाथ उमेश तोमक्याल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन