स्थापना दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, आंदोलनकारियों को सम्मानित किया
09 नवंबर, 2021
Edit
रूद्रपुर। पुलिस लाईन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दीप जलाकर किया। इस दौरान राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी । स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री यतीश्वानंद ने सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित पुस्तिका नये ईरादे युवा सरकार का विमोचन भी किया। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और कई महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किटें भी प्रदान की गयी। अपने सम्बोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आज लगातार प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 21 वर्ष पूर्ण कर रहा है। राज्य निर्माण के बाद अन्य राज्यों की तुलना में राज्य की विकास की गति तीव्र हुई है। डबल इंजन की सरकार में हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड ने विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। भाजपा सरकार उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों पर ले जाने का काम पूरी तत्परता के साथ कर रही है। राज्य को पर्यटन और तीर्थाटन का हब बनाने की दिशा में बेहतर काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के साथ ही राज्य में युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने कई योजनायें शुरू की है, जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य कृषि रोजगार का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में सरकार ने बहुत सारे काम किये है। अभी बहुत से काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश को जिस चीज की आवश्यकता है उससे वह भली भांति परिचित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमत्रंाी धामी उत्तराखण्ड का चहुमुखी विकास करना चाहते हैं । 2025 तक इस उत्तराखण्ड का सबसे श्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। यह सभी के सहयोग से ही संभव होगा। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल,मेयर रामपाल सिंह, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार,जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर,सीडीओ आशीष भटगाई,एसपी क्राइम मिथलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ टैªफिक भूपेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ,विवेक सक्सेना, विकास शर्मा,विपिन जल्होत्रा,खिलेन्द्र चैधरी, शीतल सिंह,अतुल जोशी, अवतार सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।