लालकुआं से काठगोदाम तक एन.एच की दुर्दशा के विरुद्ध कांग्रेसियों ने रखा उपवास
लालकुआं: (ब्यूरो) लालकुआं से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेसियों के साथ गोरापड़ाव में मौन व्रत रखकर धरना दिया। बाद में उन्होंने हल्दूचैड़ में पैदल मार्च कर शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेसी नेताओं व समर्थकों के साथ गोरापड़ाव पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर मौन व्रत रखा । जिसके बाद हरदा हल्दूचैड़ पहुंचे और कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा व कांग्रेस के शासनकाल में स्वीकृत अस्पताल का निर्माण पूरा नही होने के विरोध में हल्दूचैड़ चैराहे से डूंगरपुर शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वह बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में आपदा पीड़ितों से मिले। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने रुद्रपुर से काठगोदाम एनएच की जो दुर्दशा की है जो सरकार की अपराधिक स्तर की उपेक्षा है। रोजाना लाखों पर्यटक जब नैनीताल में प्रवेश करते होंगे तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा? यह सरकार की अकर्मण्यता है कि सारे देश में राज्य की सड़कों को लेकर खराब संदेश जा रहा है। कहा कि न सिर्फ नेशनल हाईवे बल्कि राज्य के स्टेट हाईवे भी जर्जर हालत में है लेकिन यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है इनको विकास से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि यह कुमाऊं को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है और इसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है यशपाल आर्य ने कहा कि न सिर्फ नेशनल हाईवे बल्कि राज्य के स्टेट हाईवे भी जर्जर हालत में है लेकिन यह सरकार कोई काम नहीं कर रही है इनको विकास से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि यह सरकार जो वायदे करती है उसे पूरा नहीं करती है। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, खजान पांडे, गोपाल सिंह रावत, संध्या डालाकोटी, हरेंद्र बोरा, चेयरमैन लालचंद, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, लाल कुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कविता बिष्ट, गिरधर बम, जीवन कबड़वाल, राजेंद्र खंनवाल, सहित सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।