-->

search ad

सड़क हादसे में घायल श्रमिक की मौत

सड़क हादसे में घायल श्रमिक की मौत

 


काशीपुर: (ब्यूरो) एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक मोहब्बतपुर भगवंतपुर भोजपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सरदार सिंह 50 वर्ष पुत्र भगवानदास मेहनत मजदूरी किया करता है। पता चला है कि बीते 21 नवंबर को वह साइकिल पर सवार होकर मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान मुरादाबाद में विवेकानंद हाॅस्पिटल के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मारकर साइकिल सवार मजदूर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलावस्था में उसे काशीपुर के मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गत मंगलवार की शाम जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां है । उसके बेटे की शादी हो चुकी है। घटना संबंधित थाना पुलिस के संज्ञान में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन