-->

search ad

रुद्रपुर में नशे के इंजेक्शनों के साथ एक आरोपित को पुलिस ने दबोचा

रुद्रपुर में नशे के इंजेक्शनों के साथ एक आरोपित को पुलिस ने दबोचा

 


रूद्रपुर । नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई मनोज जोशी बीती शाम टीम के साथ चेकिंग पर थे। रम्पुरा क्षेत्र में गश्त करते हुए इन्द्रा चैराहा पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपने हाथ में एक सफेद थैली लेकर जा रहा था।पुलिस को देखकर वह सकपकाने लगा और भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर उसे लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सेवाराम पुत्र चम्पत राम निवासी रम्पुरा वार्ड नं0 25 बताया । हाथ में पकड़े बैग की तलाशी लेने पर उसमें नशे के 105 इंजेक्शन बरामद किये गये। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे के इंजेक्शनों को वह बेचने के ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रेस्टोरोंट में शराब पिलाना महंगा पड़ा
रूद्रपुर। रेस्टोरेंट में शराब पिलाने पर रेस्टोरोंट स्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बीती शाम मुखविर की सूचना पर इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां कुछ लोग शराब पीते हुए नजर आये। पुलिस को देखकर उक्त लोग मौके से फरार हो गये। मोके पर पुलिस को शराब के चार खुले हुए क्वाटर और तीन बंद क्वार्टर के अलावा गिलास और नमकीन के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने रेस्टोरोंट में अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में रेस्टोरेंट स्वामी आशीष पुत्र स्व0 आनन्द भक्त निवासी बंगाली कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन