यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने नकुलिया चौराहे पर मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाए
सितारगंज: (ब्यूरो) यूथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओ को नकुलिया चौराहे पर मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । यूथ कांग्रेसियो का कहना है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा बेरोजगार हो गए है ।सिडकुल में भी स्थानीय लोगो को रोजगार न देकर बाहरी लोगों को ठेकेदारी प्रथा से रखा जा रहा है।स्थानीय युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं।महंगाई चरम सीमा पर है ।जरूरत की चीजे इतनी महंगी हो गयी है । कि गरीब आमजन खरीदने से डरने लगा है । वही पेट्रोल डीजल इतना महंगा हो गया है कि गरीबो की जेब मे सीधा डाका डाला जा रहा है।इधर सितारगंज में सौन्द्रीयकरण के नाम पर नगर के लोगो को उजाड़ा जा रहा है । लोगो को परेशान किया जा रहा है।ऐसे में भाजपा के लोग जनता को बेवकूफ बना रहे है।आमजनता परेशान है।लेकिन मुख्यमंत्री ओर इनके प्रतिनिधि लोगो को ठगने का काम कर रहे है।आने वाले चुनाव में जनता इनको बेवकूफ बनाने का जबाब देगी।इधर सितारगंज व नानकमत्ता पुलिस ने यूथ कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया । इस मौके यूथ कांग्रेसी नेता पूरन चौहान, जमीर शेख,हरविंदर सिंह, आकाश अंसारी, बलबीर सिंह बल्ली, देवा धामी, दिवेश कार्की, नीरज धामी, छोटू खान सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे ।