-->

search ad

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लड़के ने पिकअप चालक के खिलाफ कराया मुकदमा

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लड़के ने पिकअप चालक के खिलाफ कराया मुकदमा


नानकमत्ता:(ब्यूरो) थाना पुलिस को सोनू सिह पुत्र जीत सिंह ग्राम धुमखेड़ा ने तहरीर देकर कहा है कि मेरे पिता जीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम धूमखेड़ा 24 नवम्बर दिन बुधवार को अपने घर से मोटर साइकिल संख्या UK06AG-4104 से खटीमा जा रहे थे समय लगभग 11 बजे दिन में सुन्दर नगर मोड़ हाइवे के पास पहुँचे तो पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप नं0 यू.पी.26 टी-1563 के चालक ने तेजी व लापरवाही से पिकअप चलाते हुये पीछे से टक्कर मार दी जिसे वे मोटर साइकिल सहित गिर गये और उन्हें सिर में गम्भीर चोटें आई उन्हें तुरन्त प्रयास अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वास्तिक अस्पताल पीलीभीत रैफर कर दिया। जहा उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है तथा उक्त दुर्घटना पीछे आ रहे बलजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिह निवासी ग्राम आमखेड़ा ने देखी है तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया।थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन