संविधान दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ
26 नवंबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: संविधान दिवस पर नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह एवं देवभूमि व्यापर मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद प्रमोद शर्मा एवं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर सहित संविधान के सभी निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी समस्त शक्तियों का स्रोत भी है।संविधान हमें हमारे मूल अधिकार देता है साथ ही संविधान हमें हमारे मूल कत्र्तव्यो की शिक्षा भी देता है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कत्र्तव्यों का भी ध्यान रखे। तभी हम महान संविधान निर्माताओं के सपनों का भारत बना पायेंगे। मेयर ने कहा कि वर्ष 1949 में आज ही के दिन औपचारिक रूप से संविधान को एक संविधान सभा के द्वारा अपनाया गया था इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। यह वही दिन है जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर परवेज खान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बची राम आर्य,सहायक नगर दीपक गोस्वामी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल, राम सिंह, अशोक डबराल, गौतम कुमार, गायत्री देवी शिप्रा अधिकारी आशा देवी, कपूर सिंह सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे । उधर कोतवाली में भी संविधान दिवस पर संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ ली गयी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र कापड़ी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई और संविधान की प्रस्तावना का स्मरण कराया। उन्होंने संविधान दिवस का महत्व बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों से निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी के अलावा चैकी प्रभारी रम्पुरा अनिल कुमार जोशी,एसआई चन्द प्रकाश,एसआई मनोज जोाशी, महिला एसआई राखी,एसआई महेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल हरीश सेमवाल समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।