-->

search ad

धूमधाम के साथ मनायी गई बाबा साहब की जयंती

धूमधाम के साथ मनायी गई बाबा साहब की जयंती


 सितारगंज-सितारगंज नकुलिया चौक में स्थित बाबा भीमराव अम्बेडर विद्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डा०भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चल कर ही सफलतापूर्वक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवनभर समाज को एक डोर में बांधने के लिये संकल्पित रहे। पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ समाजसेवी सलीम रिजवी बसपा नेता भीष्म नारायण विद्रोही व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सहित अध्यापकगण ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्जित किये और मिष्ठान वितरित किया।विद्यालय प्रांगण में स्थित बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति ने माल्यार्पण करने के बाद स्कूली बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब डा०भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गयी। इस दौरान समाजसेवी सलीम रिजवी ने बताया कि बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्घ आन्दोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरूद्घ अभियान चलाया। वहीं बसपा नेता व समाजसेवी भीष्म नारायण विद्रोही ने बताया कि बाबा साहब स्वंत्रत भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि हमें एक दूसरे से समाज में बिना भेदभाव किये रहना चाहिये और हमेशा भाई चारा बनाये रखना चाहिये। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायणपाल, जनहित कल्याण समिति अध्यक्ष सलीम रिजवी,बसपा नेता भीष्म नारायण विद्रोही, पूर्व ग्राम प्रधान मुग़नी अहमद, सुरेन्द्र प्रसाद, दीना नाथ, गुरेन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार, कसान मालिक, हीरा लाल, हेमराज भास्कर, दीपराज, पारसनाथ, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन