-->

search ad

कांग्रेस पार्टी का बूथ कमेटियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

कांग्रेस पार्टी का बूथ कमेटियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण


नानकमत्ता:(ब्यूरो) मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए हुए ए आई सी के ट्रेनर अरुण शराफ व प्रशिक्षण कमेटी उत्तराखंड की संयोजक श्रीमती इंदु मांन ने कार्यक्रम का संचालन किया। विधानसभा के समस्त बूथ कमेटी के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।नगर के एक निजी होटल में कांग्रेस पार्टी ने नानकमत्ता विधानसभा के बूथ सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी बतायी।हिमांशु गावा कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उधमसिंहनगर जिले में बूथ लेवल सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है।कार्यक्रम का प्रारंम्भ नानकमत्ता से किया गया है और आगे भी पूरे जिले में हर विधानसभा में यह कार्यक्रम किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।जिससे कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिल सके। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह करनावल, महिला नगर अध्यक्ष पूजा अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राणा, राम पांडे, चंचल सिंह, प्रकाश चंद, सतपाल सिंह, नगर अध्यक्ष सतनाम सिंह, जेल सिंह, कुलदीप कटवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन