-->

search ad

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

 


सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज क्षेत्र की ग्राम बघोरी में अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोल कर देखा। मृतक इकबाल उम्र 27 वर्ष अपने कमरे में लगे पंखे के फंदे से लटका देख गांव के लोगों ने तुरंत सितारगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी सितारगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्सक डॉ० राजेश आर्य ने कहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। जिसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है पुलिस पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम ले जाने की तैयारी कर रही है। वहीं मृतक इकबाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था उसके दो छोटे-2 बच्चे हैं। मृतक के पिता को 3 महीने पहले ही सितारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जहां पूर्व में चल रहे मुकदमों के चलते आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वही बेटे की मृत्यु होने पर पैरोल पर पुलिस अपने साथ मृतक के बाप को लाई थी परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन