-->

search ad

रुद्रपुर में अस्पताल की छत से गिरकर युवती की मौत

रुद्रपुर में अस्पताल की छत से गिरकर युवती की मौत


 रूद्रपुर: (ब्यूरो) संदिग्ध हालातों में निजी अस्पताल की छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गयी। मृतका निजी अस्पताल के पास ही एक बुटीक में काम करती थी। उसकी मोत से परिजनों में कोहराम मचा है। जगतपुरा निवासी 19 वर्षीय लिपिका विश्वास पुत्री शुभाकंर विश्वास मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर गली स्थित मुस्कान बुटीक में काम करती थी। शुक्रवार सुबह रोज की भांति ही लिपिका 10 बजे काम के लिए घर से निकली। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे वह मुख्य बाजार स्थित बाठला अस्पताल की छत से नीचे गिर गई। लहुलूहान हालत में लिपिका की लाश को देख अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई विजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतका के पास से मिले मोबाइल नंबर से काॅल कर उसके परिवार को घटना की जानकारी दी। इसका पता चलते ही मृतका के पिता शुभाकंर विश्वास, मां संध्या, बड़ी बहन नैनतारा, ब्यूटी और छोटी बहन दीपिका अन्य स्वजनों के साथ पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया की वह अस्पताल की छत पर क्यों गई। उसने आत्महत्या की या फिर वह गिरी। इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका की काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन