-->

search ad

डंपर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

डंपर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 


काशीपुर:(ब्यूरो) कुंडा थाना अंतर्गत सूर्या पुलिस चैकी क्षेत्र में सुबह अनियंत्रित डंपर ने भूसे से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो मजदूर ट्राली के नीचे दब गए जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को बेहद नाजुक हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया । आरोपी डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चमरावाला फैजुल्लागंज तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी भूरा 26 वर्ष पुत्र नन्हे मजदूरी किया करता है। बताते हैं कि आज सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर वह भूसे की खेप एक पेपर मिल में अनलोड करने आ रहा था इसी दौरान सूर्या पुलिस चैकी क्षेत्र में सिद्धार्थ पेपर मिल के समीप अनियंत्रित डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर पीछे से ट्रैक्टर ट्राॅली में जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के घटते ही ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे एक और पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गिरकर ट्राली के नीचे दब गए। इसमें से एक भूरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे उपरोक्त गांव निवासी उस्मान 25 वर्ष पुत्र अल्लादिया को बेहद नाजुक हालत में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के एक छह माह की पुत्री है। उसकी शादी को लगभग 2 वर्ष हुए। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में मातमी कोहराम मचा है।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन