-->

search ad

विकास के बलबूते पर 2022 में सत्ता में आएगी कांग्रेस-हरीश रावत

विकास के बलबूते पर 2022 में सत्ता में आएगी कांग्रेस-हरीश रावत


 

 नानकमत्ता:(ब्यूरो) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नानकमत्ता साहिब के विकास के पटल पर विकसित करने का वादा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ नानकमत्ता के बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस के जन सम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान श्री रावत ने कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में नानकमत्ता में कई विकास कार्य किए हैं, जिनमें नानकमत्ता को नगर पंचायत का दर्जा, उप तहसील का निर्माण, नानकमत्ता मंडी को पूर्ण दर्जा देने के साथ ही सड़क शिक्षा पेयजल को लेकर काम किया है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं, कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही कांग्रेस 2022 में काबिज होगी, भाजपा की सरकार को फेल बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ छलावा किया है, उनकी सरकार में इंटर पास छात्रों को 51हजार रुपये दिए जाते थे, जो योजना भाजपा सरकार ने खत्म कर 5 हजार में सीमित कर दी है, जिससे इनकी छात्र व युवाओं के प्रति सोच सामने आती है, ऐसी सोच वाली सरकार को जनता उखाड़ने के लिए तैयार बैठी है, कार्यकर्ताओं को पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनका विधानसभा क्षेत्र होने के साथ ही उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि है, तराई क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने काफी काम किया है,उंन्होने वादा किया कि आगामी चुनाव में जीतने के बाद जितने भी नानकमत्ता विधानसभा के अधूरे कार्य पड़े है। उन्हें पूरा करूंगा। इस मौके पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, कार्यकारी अध्यक्ष भूवन कापड़ी, चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतनाम सिंह, नगर अध्यक्ष सतनाम सिंह उर्फ निक्कू, अशोक राणा,फ़क़ीर सिह कन्याल, पवन राणा,सुरेंदर सिह करनावल,दर्शन मलगी, प्रकाश चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

इनसेट-

नानकमत्ता-हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि क्षेत्र के शेर अशोक राणा है।जिससे लगता है कि कही न कही उनकी नानकमत्ता विधानसभा में प्रबल दावेदारी है।क्योंकि उनके सेकडो समर्थक उन्हें हरीश रावत के सामने कंधे में उठाकर ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचे थे।जिन्हें देखकर हरीश रावत भी गदगद हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन