-->

search ad

वांछित अभियुक्तगण के विरुध सीज की कार्यवाही

वांछित अभियुक्तगण के विरुध सीज की कार्यवाही


नानकमत्ता:(ब्यूरो) पिछले 29सितम्बर को ग्राम गिधोर में लेनदेन  के विवाद के चलते आरोपितों ने जान से मारने की नियत से सुरजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था जिस सम्बंध में थाना नानकमत्ता में  मुक़दमा की एफआईआर न०- 260/21 धारा 147/323/307/504/506/34 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया था जिसमें वांछित आरोपित हरजिंदर उर्फ़ लाली उर्फ़ जस्सी उर्फ़ परमजीत पुत्र बग्गा सिंह, कक्का उर्फ़ कक्की पुत्र बग्गा सिंह निवासीगण ग्राम गिधोर लगातर वांछित चल रहे है जिनको माननीय न्यायालय ने गिरफ़्तारी वारण्ट ओर कुर्की वारण्ट जारी किये है वांछित आरोपितगण स्मैक तस्कर भी है जिनके विरुद्ध थाना नानकमत्ता में आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। आरोपित कक्का ओर हरजिंदर से सम्बंधित बंधन बेंक, नैनीताल बेंक खटीमा व सितारगंज में 05 एकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही कर क़रीब 19 लाख रुपए सीज़ किए गए है। प्रथम दृष्टिया में आरोपितगणो ने उक्त सम्पत्ति स्मैक की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियाँ कर अर्जित की है आरोपितगण की बाक़ी सम्पत्ति की जाँच करायी जा रही है। यदि आरोपितगण आत्मसमर्पण नहीं करते तो जल्द ही इनके घरों की कुर्की की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन