-->

search ad

चौहरे हत्या कांड में बाजार रहा बंद

चौहरे हत्या कांड में बाजार रहा बंद



 

नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) बीते बुधवार की रात हुए चौरहे हत्याकांड में व्यापार मंडल के आवाहन पर नगर का पूरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा।आपको बता दे कि बीते बुधवार की रात को नगर में एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या गला रेत कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में 28 वर्षीय अजय उर्फ अंकित रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी निवासी वार्ड न०-6 नानकमत्ता व उसके मामा के लड़के 24 वर्षीय उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी निवासी दुर्गा कालोनी थाना शाही बरेली यूपी की लाशें सिद्धा गांव के सामने देवा नदी के किनारे हाइवे पुल के पास मिली थी। जिसकी सूचना राहगीरों के देने के बाद तुरन्त पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी थी।और मृतक अजय रस्तोगी उर्फ अंकित के पिता शिव शंकर व भाई आदेश रस्तोगी जो कि नगर में दूसरे घर मे रहते है, ने दोनों शवों की पहचान की थी। उसके बाद जब भाई आदेश ने अपने पुराने घर पहुँचकर देखा तो उसके होश उड़ गए तुरन्त ही पुलिस भी सूचना पर घटना स्थल पहुँच गयी और मृतक अजय रस्तोगी उर्फ अंकित व उसकी मां 55 वर्षीय आशा देवी व नानी 80 वर्षिय शन्नो देवी जो दुर्गा कलोनी शाही थाना बरेली की रहने वाली थी की भी उसी तरह से गला रेत कर हत्या की गई थी और दोनों की लाशें बेड पर पड़ी थी ओर आशीर्वाद ज्वेलर्स की ज्वेलरी की दुकान के पीछे घर के अंदर से दुकान के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था।हो सकता है कि चोरी करने के इरादे से लॉक तोड़ा गया हो।जिसमे पुलिस जांच कर रही है।जबकि उनके घर में बना दाल चावल ऐसे पड़ा हुआ था।जिसे किसी घर के सदस्य ने नही खाया था। इधर आज सुबह खटीमा से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को चारों शव सौप दिए है।जिसमे मृतक शन्नो देवी व अदित के शव को उनके परिजन लेकर बरेली रवाना हो गए।इधर पुल्स पुलिस हर पहलु से जांच में जुट गई है।ओर अभी तक पुलिस ने 9-10संदिग्ध लोगो को पूछताछ के लिए उठा भी  लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।इधर व्यापार मंडल नानकमत्ता के आह्वान पर नगर का पूरा बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।इधर मृतको के परिजन शवो को लेकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे है। तो वही उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन