नानकमत्ता में एक और युवक का शव मिलने से हड़कम्प
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) घर में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने गई महिलाओं को फाऊडी नाले में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घर पर चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने गई महिलाओं को फाऊडी नाले से एक युवक का शव उतरता दिखाई दिया। किसान सुरजीत सिंह ने नाले में शव होने की सूचना पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता गुरजीत सिंह को दी। भाजपा नेता गुरजीत सिंह थानाध्यक्ष के सी आर्य को घटना की जानकारी दी। शव की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष के सी आर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आर्य ने जल पुलिस और ग्रामीणों की बड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला। शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया था। शव की शिनाख्त मृतक के भाई मोहन सिंह राणा ने ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी उमेश राणा पुत्र रघुनाथ राणा के रूप में की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उमेश राणा 18 दिसंबर से घर से लापता था। नानकमत्ता में एक और शव बरामद होने से नगर में घटना आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।