-->

search ad

बड़ी खबर: एडीएम जय भारत सिंह सहित कई अधिकारियों का तबादला

बड़ी खबर: एडीएम जय भारत सिंह सहित कई अधिकारियों का तबादला

 


देहरादून:(सतपाल सरारी) उत्तराखंड शासन ने आज चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी (नजूल प्रशासन) ऊधमसिंहनगर के पदभार से अवमुक्त करते हुए  उपायुक्त गन्ना विकास काशीपुर में तैनाती दी। शासन ने वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव संस्कृत शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त ओर नियोजन की अहम जिम्मेदारी दी है। सुरेंद्र नारायण पांडे को सचिव संस्कृत शिक्षा का पदभार वापस ले लिया है। श्रीमती नूपुर को नगर आयुक्त रूड़की से अवमुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई। अंशुल सिंह को संयुक्त मजिस्टेट रूड़की एवं उपमेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की पदभार दिया है। शासन ने अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला और सभी को अपने नवीन दायित्वों का पदभार तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिये गये है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन