शादी की पार्टी में हवाई फायर करते समय एक युवक की बायी बाह में गोली छूकर निकलने से युवक घायल
नानकमत्ता:(ब्यूरो) सोमवार को शादी समारोह की पार्टी में खुशी मनाते हुए हवाई फायर कर रहे युवक से एक युवक के बायी बाह में 315 बोर की गोली छूकर निकल जाने से युवक की बाह में इंफेक्शन हो गया। जिसे नानकमत्ता के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज कराने के दौरान अन्यंत्र रेफर कर दिया गया।वही पुलिस को इसकी कोई लिखित सूचना नही दी गयी है।बताया जा रहा है।कि ग्राम बिरिया भूड़ में तरसेम सिह के लड़के अमनदीप सिह की शादी की आज पार्टी चल रही थी।जिसमे तरसेम सिंह के कई रिश्तेदार आये हुए थे।उसमे 38 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र मुख्यत्यार सिह निवासी कोदा खेड़ा भी आया हुआ था।जिसमे रिश्तेदार खुशी में हवाई फायर कर रहे थे। जिसमें 315 बोर की गोली अर्जुन सिंह के बायी बाह मे छूती हुई निकल गयी। जिससे उसकी बाह में इंफेक्शन फैल गया।घायल अवस्था मे उसे नानकमत्ता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने इलाज के दौरान उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।वही बताया जा रहा है कि शादी की पार्टी का रंग फीका पड़ गया और घर का मालिक तरसेम सिह उसे लेकर इलाज कराने नानकमत्ता ले आया।तो वहाँ खा पी रहे रिश्तेदार भी इधर उधर खिसकने लगे।इधर थानाध्यक्ष के सी आर्य ने बताया कि हमारे पास कोई लिखित सूचना नही आई है।अगर कोई सूचना मिलेगी तो आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।