-->

search ad

रन साली जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर गुलदार का हमला।

रन साली जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर गुलदार का हमला।


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) रनसाली वन क्षेत्र के सरोजा में एक महिला लकड़ी बीनने गई थी उसको गुलदार ने अपना शिकार बना लिया, 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जानकारी के अनुसार रंसाली क्षेत्र के मगरसड़ा निवासी सुमित्रा देवी पत्नी रूप सिंह सरोजा के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी साथ में गांव की अन्य महिलाएं भी लकड़ी बीनने गई थी इसी दौरान जंगल में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला सुमित्रा देवी मौके पर मौत हो गई, साथी महिलाओं की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और महिला पर हमले की सूचना पुलिस को दी,घटना थाना क्षेत्र सितारगंज की बतायी जा रही है, रनसाली वन क्षेत्र के रेंजर प्रदीप धोलाखण्डी भी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।ओर मृतक महिला का पंचनामा भरवा शव को पोस्टमार्डम के लिए भिजवाया।वही रेजर प्रदीप धोलाखण्डी ने बताया कि मृतक महिला के गले मे घाव के निशान पाए गए।और महिला को थोड़ी दूर तक घसीटने के भी निशान मिले है और गुलदार के पंजों के निशान भी मिले है जिससे लगता है कि गुलदार ने ही महिला पर हमला किया था।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन