एक युवतीं ने युवक पर शादी का झांसा देकर योन शोषण का लगाया आरोप, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
नानकमत्ता:(ब्यूरो) थाना पुलिस को एक युवतीं ने तहरीर दे कर क्षेत्र के युवक पर मंगनी कर शादी का झांसा दे शारीरिक समन्ध बना योन शोषण करने का आरोप लगाया है जिसपर पुलिस ने युवक पर एनसीआर लिखकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र रुद्रपुर जिला ऊधम सिह नगर की एक युवतीं ने थाना नानकमत्ता में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम मटिया थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिह नगर निवासी लखविन्द्र सिह पुत्र रंजीत सिह के साथ 2018 में उसकी मंगनी हुई थी, इसी दौरान लखविन्द्र का उसके घर आना जाना शुरु हो गया । इस बीच लखविन्द्र सिह जापान चला गया। युवतीं ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार से लखविन्द्र सिह ने जापान जाने के लिए पांच लाख रुपये लिए थे । जिसके बाद जापान में रहने के दौरान उसके साथ लगातार फोन पर वार्ता करता रहा और शादी का पूर्ण आश्वाशन देते हुये कहा कि में जल्द आ जाऊंगा । पिछले माह लखविन्द्र सिह जापान से वापस आया । जिसका उसको रिस्तेदारों से पता चला कि लखविन्द्र सिह ने उसे धोखे में रखकर नानकमत्ता क्षेत्र की लड़की के साथ पिछले सोमवार को शादी कर ली है । युवतीं ने यह भी आरोप लगाया कि लखविन्द्र सिह ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ लगातार शारिरिक सम्बन्ध बनाएं है,ओर मेरे साथ धोखाधडी कर शादी रचा ली है । युवतीं ने लखविन्द्र सिह के पिता रंजीत सिह पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।पुलिस ने युवक पर 376 की धारा में एनसीआर लिखकर जांच शुरू कर दी है ।इधर लड़के के परिवार वालो ने इन आरोपो को निराधार बताया है और कहा है कि युवतीं के परिजनों ने जबरदस्ती मंगनी की थी जो दो वर्ष पूर्व ही टूट गयी थी।युवतीं उनसे पैसा ऐंठने के लिए ये सब हथकंडे अपना रही है।