नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही
सितारगंज:(ब्यूरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज के दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के नेतृत्व में मंगलवार को आरोपित गुरनाम सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा थाना सितारगंज ऊधम सिंह नगर को गुरुनानक नगरी, वन विभाग वैरियर के पास नाले से कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए 35 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके उपरांत आरोपित पर मुकदमा धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।इधर आरोपित मलकीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम भरौनी थाना सितारगंज के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर ली। जिसके बाद आरोपित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार,का० नरेंद्र यादव,का० जगदीश लोहनी, का० किरन कुमार मेहता , का० अशोक बोरा आदि शामिल रहे।