-->

search ad

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) सेना भर्ती मार्च 2021 को फिजिकल व मेडिकल की परीक्षा पास कर चुके बच्चों की चार बार लिखित परीक्षा स्थगित हो जाने को लेकर आज क्षेत्र के दर्जनों बच्चों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिह राणा से मिलकर उनके सहयोग से राज्य रक्षामंत्री एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन भेजा है।जिसमे सेना भर्ती में फिजिकल एवम मेडिकल की परीक्षा पास कर चुके बच्चों ने कहा कि उत्तराखंड के हजारो बच्चों ने 2021 मार्च में रानीखेत में जाकर सेना की भर्ती में फिजिकल एवम मेडिकल की परीक्षा पास की थी।उसके बाद लिखित परीक्षा चार बार स्थगित हो चुकी है।जिससे सेना भर्ती के बच्चे हताश हो गए है।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिह राणा से मिलकर उन्हें राज्य रक्षामंत्री व नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट को संबोधित ज्ञापन सौपकर मांग की है।कि जल्द से जल्द रानीखेत में हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा करायी जाए। जिसपर क्षेत्रीय विधायक ने जल्द ही उनकी समस्या के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर आकाश सिह मेहरा, गणेश गिरी, कोमल, नितिन जोशी, नितिन राणा,मंजीत सिंह,युवराज सिंह, मनदीप सिह,गुरचरन सिह, सोनू सिह, पुष्पेंद्र, अभिषेख, दीपक सिह, मुकेश सिह सहित दर्जनों सेना भर्ती के बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन