पुस्तक का क्षेत्रीय विधायक ने किया विमोचन
13 दिसंबर, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) युवा लेखक शंकर सिंह पसेड़ा की रचित पुस्तक कलम सी रूठ गई का विमोचन सादे समारोह में कैंप कार्यालय में किया गया। जिसका विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ० प्रेम सिंह राणा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के मन में लेख लिखने का विचार आना नई क्रांति को जन्म देता है, आज के डिजिटल युग में भी शंकर सिंह बसेड़ा ने किताब लिखने का बीड़ा उठाया, जो की तारीफ ए काबिल है। क्षेत्रीय विधायक राणा ने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देना एक अच्छी सोच की ओर आकर्षित करता है। पुस्तक के लेखक शंकर सिंह बसेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक के माध्यम से हम अपने विचारों को साझा कर लेते हैं, इसलिए मेरे मन में भी अपने विचारों को पुस्तक के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया गया है,विमोचन कार्यक्रम का संचालन के० एन० अटवाल ने किया। इस मौके पर धर्म सिंह बिष्ट, किशोर जोशी, डॉ हरीश चंद्र सती, प्रधानाचार्य कैलाश जोशी, गौरव वर्मा, देवकी थापा, विशाल गोयल आदि मौजूद थे।