नाबालिग से दुष्कर्म,आठ माह बाद आरोपी गिरफ्तार
छात्र के खाते से लगभग तीन लाख रूपयों की रकम पार
काशीपुर। साईवर क्राईम की एक और घटना में शातिर दिमागों ने एक छात्र के खाते से लगभग तीन लाख रूपयों की रकम पार कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मौहल्ला गंज निवासी मनीष ठाकुर पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि बीते 15 मई को उसके मोबाईल फोन पर एक कॉल आयी। दूसरी और से फोनकर्ता ने खुद को कस्टमर केयर का रिप्रेसेन्टटिव बताते हुए कहा कि नंबर पुराना हो चुका है। इसे अपडेट करने की आवश्यकता है। अन्यथा नंबर बंद हो जायेगा। शिकायतकर्ता ने पहले तो इस कॉल को अनसुना कर दिया, लेकिन अगले दिन पुनः कॉल आने पर उसने रिसीव किया, दूसरी और से बताया गया कि एसएमएस प्राप्त होने पर उसे एक अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करना है। फोनकर्ता की बात पर विश्वास कर जब छात्र ने एसएमएस दूसरे नंबर पर फारवर्ड कर दिया, दूसरी और से बताया गया कि उसका नंबर 24 घंटे में शुरू हो जायेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके आठ दिन बाद जब वह बैंक गया तो उसके खाते में मात्र 46 रूपये शेष रह गये। पुलिस ने साईबर ठगी के इस मामले में भुक्तभोगी छात्र की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।