-->

search ad

अज्ञात शव की शिनाख्त होने पर स्वजनों को सौपा

अज्ञात शव की शिनाख्त होने पर स्वजनों को सौपा


नानकमत्ता:(ब्यूरो) नानकसागर जलाशय के मच्छीझाले के पास नानकसागर डेम के अंदर पानी मे पिछले मंगलवार को शाम 5 बजे एक अज्ञात शव राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पानी से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने के लिए ग्रामीणों को दिखा शिनाख्त का प्रयास किया था लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई थी। उसके बाद पुलिस ने  शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया था और आस पास के थानों को सूचना दे दी थी। जिसके बाद आज मृतक के भाई गणेश दत्त जोशी ने अपने स्वजनों के साथ पहुँचकर मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय तारा दत्त पुत्र शिव दत्त जोशी निवासी रमक कोटा थाना पाटी जिला चंपावत के रूप में की।मृतक के भाई गणेश ने बताया कि मृतक का नानकमत्ता में आना जाना था पुलिस ने शव को मृतक के स्वजनों को सौप दिया है।वही थानाध्यक्ष के०सी० आर्या ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गयी है और प्रथम दृश्या में मौत पानी मे डूबने से होना लग रही है।बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन