-->

search ad

हाईप्रोफाईल बुल्ली बाई एप का मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़ रुद्रपुर से शातिर श्वेता सिंह गिरफ्तार

हाईप्रोफाईल बुल्ली बाई एप का मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़ रुद्रपुर से शातिर श्वेता सिंह गिरफ्तार


 रूद्रपुर (सतपाल सरारी) हाईप्रोफाईल बुल्ली बाई एप पर मुस्लिम महिलाओं को नीलामी करने के मामले में एक युवती को मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जिला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया। इसके बाद पुलिस युवती को रिमांड पर लेकर मुंबई चली गई। इससे पूर्व इसी मामले में पुलिस ने बंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस इस मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आइटीसी व आइटी एक्ट में केस दर्ज किया है। मुस्लिम महिलाओं की फोटो एडिट और वायरल कर उन्माद फैलाने की साजिश का मामला सुर्खियों में है। मामले में बंग्‍लुरू के युवक और उत्‍तराखंड की युवती को गिरफ्तार किया गया है। बुल्ली बाई ऐप पर ट्वीटर की आइडी से लागइन करते थे। इसके बाद हाईफाई मुस्लिम महिलाओं की फोटो विभिन्न प्लेटफार्म से चुराकर उसे पोस्ट करते थे। पोस्ट करने पर हैजटैग के माध्यम से संबंधित तक फोटो ट्वीटर पर शो करता था। हैशटैग व एट के द्वारा ट्वीटर पर तेजी से फोटो वायरल होता था। फोटो पर क्लिक करते ही बोली दिखाई देती थी। रिकनेक्ट होकर यूजर बुल्ली बाई तक पहुंचता था। पुलिस की पूछताछ में श्वेता ने बताया है कि उसकी जान पहचान नेपाल के युवक जी यू संग हुई। जी यू ने उसकी आइडी और पासवर्ड यह कहते हुए मांगा कि वह ट्वीटर छोड़ रहा है। अपनी आइडी बंद करने जा रहा है। इसलिए एक ही आइडी आपरेट करने की बात पर श्वेता ने अपनी आइडी व पासवर्ड उसे दे दिया। श्वेता की लाग इन डिटेल मिलने के बाद जी यू ने सबसे पहले उसका नाम बदलकर जट खालसा 07 रख दिया। महाराष्ट्र पुलिस एवं रुद्रपुर पुलिस ने भी कई अहम मुद्दों पर जांच होने की बात कही है, जिसके बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा। नेपाली युवक की आइडी एवं जानकारी साइबर पुलिस खंगालेगी। जिसके बाद पता चल सकेगा कि जी यू की असलियत क्या है। इसके पीछे और किसका हाथ है। रुद्रपुर की श्वेता की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पहुंची उसकी बड़ी बहन मनीषा ने बताया कि श्वेता ऐसी गतिविधि में लिप्‍त है, उसे इस बारे में जरा सा भी आभास नहीं था। वरना वह उसे एसी गतिविधियों में शामिल होने से रोकती। मनीषा ने बताया कि पिता की मौत के बाद श्‍वेता पिछले छह सात माह से इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन