-->

search ad

डंपर मालिको ने स्टोन क्रेशर मालिक पर लगातार भाड़ा कम करने का लगाया आरोप।

डंपर मालिको ने स्टोन क्रेशर मालिक पर लगातार भाड़ा कम करने का लगाया आरोप।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) डंपर मालिकों ने लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर लगातार भाड़ा कम करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते 2 दिनों से लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर आरबीएम नहीं उतारा जा रहा है और डंपर मालिकों ने लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर जाम लगा रखा है। डंपर मालिकों द्वारा लगातार लक्ष्मी स्टोन क्रेशर के मालिको से भाड़ा बढ़ाने की बात कही जा रही है। लेकिन लक्ष्मी स्टोन क्रेशर के मालिक लगातार भाड़ा कम करते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी स्टोन क्रेशर सिसैया में 2 दिनों से डंपर मालिकों ने जाम लगा रखा है, बताया जा रहा है की पहले डंपर मालिकों को 41से लेकर 42 रुपए का भाड़ा दिया जा रहा था। जो कि लगातार कम करते हुए 37 रुपये कर दिया गया है डंपर मालिकों ने आरोप लगाया है कि जब से टनकपुर से आरबीएम ओवरलोड आने लगा है तब से हमारा लगातार भाड़ा कम होता जा रहा है उनके द्वारा बताया गया कि टनकपुर से आने वाले डम्परों में 300 कुंतल से लेकर 500 कुंतल तक आरबीएम ढोया जा रहा है, जिसके चलते उकरौली से आने वाले आरबीएम का भाड़ा लगातार कम होता जा रहा है डंपर मालिकों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड भरे डंपर आने से उनको पूरा भाड़ा नहीं मिल पा रहा है और उनके डीजल के पैसे भी नहीं निकल पा रहे हैं।ओर उनके साथ लक्ष्मी स्टोन क्रेशर का मालिक सौतेला व्यवहार कर रहा है। साथ ही डंपर मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारा भाड़ा नहीं बढ़ाया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन