-->

search ad

7.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नाबालिक युवक पकड़ा

7.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नाबालिक युवक पकड़ा


 7.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नाबालिक युवक पकड़ा 

नानकमत्ता: नगर में लगातार मादक पदार्थो पर अंकुश लगाने के प्रयासों के चलते पुलिस ने चैकिंग के दौरान 7.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नाबालिक को पकड़ा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की शनिवार को चैकिंग के दौरान सितारगंज हाईवे नानकमत्ता से झनकट की ओर जाने वाली सड़क पर चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस देखकर बाइक सवार पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिसपर पुलिस ने शक के आधार पर घेरा बंदी कर उसे दबोच लिया । तलाशी लेने पर आरोपित की जेब से पारदर्शी पन्नी में 7.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । आरोपित की स्पलेंडर बाइक संख्या यूके 06 बीए 6129 भी अपने कब्जे में ले ली । युवक की आईडी की जांच करने पर युवक नाबालिक पाया गया ।पुछताश में उसने किच्छा के शाकिर नाम के तस्कर से हर 5-6 दिन में स्मैक लाकर नानकमत्ता क्षेत्र के नशेड़ियों को ऊँचे दामो में बेचना स्वीकार किया है । पुलिस ने आरोपित किशोर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 8/22/60 में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय किशोर न्यायालय में पेश किया है । साथ ही पूछताछ के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार,उप निरीक्षक नवीन बुधानी, का० बोविन्दर, का० दिनेश कार्की, का०नरेंद्र रौतेला आदि शामिल रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन