थाना दिवस पर पुलिस ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
थाना दिवस पर पुलिस ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
नानकमत्ता: (सतपाल सिंह) उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर आयोजित थाना दिवस में पुलिस में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया । थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधनी, ने पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य चौराहे पर चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना पुलिस दिवस पर चौपाल में कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया एसआई नवीन बुधानी ने फरियादियों से सीधा संवाद कर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया । एसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर माह के प्रत्येक शनिवार को फरियादियों की समस्याओं को सुनेगी और मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करेगी । इस मौके पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधनी, प्रतापपुर चौकी प्रभारी ललित बिष्ट, एसआई मंजू, ज्योति, बबीता, सुरेंद्र सिंह, आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे ।