-->

search ad

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में नवनियुक्त महामुहिम राज्यपाल वा मुख्यमंत्री ने शीश झुका की प्रदेश की  खुशहाली की अरदास

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में नवनियुक्त महामुहिम राज्यपाल वा मुख्यमंत्री ने शीश झुका की प्रदेश की खुशहाली की अरदास

 गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में नवनियुक्त महामुहिम राज्यपाल वा मुख्यमंत्री ने शीश झुका की प्रदेश की  खुशहाली की अरदास   


नानकमत्ता: (सतपाल सिंह) गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की पवित्र नगरी में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, वा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राजपाल एव मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा साहिब का स्मृति चिन्ह एवं सरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया । नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ गुरु नानक एकेडमी के क्रीड़ा मैदान में हेलीपैड से उतरे । इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । महामहिम राज्यपाल को गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयी । महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से श्री गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के दरबार साहब में पहुंचे । जहा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया । राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की । 

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा साहिब का स्मृति चिन्ह, शाल, तलवार, शाल ओढ़ाकर एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया ।

 राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पंजा साहिब के दर्शन भी किए । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से महामहिम राज्यपाल को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की इतिहास और गुरुद्वारा साहिब में हो रहे सौंदर्यीकरण की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी । राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंजा साहिब की परिक्रमा भी की । गुरुद्वारा छेवी पातशाही, पवित्र सरोवर के दर्शन भी किए । महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजा साहिब में झाड़ू की सेवा भी कर  गुरुद्वारा लंगर हाॅल में आम संगत की तरह श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन भी साफ किए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा लंगर हाॅल में आम संगत की तरह नीचे बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया । नानकमत्ता में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात रही । इस मौके पर रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता के विधायक डाॅ प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, राजपाल सिंह, गौरव वर्मा, राजन चैहान, उमेश अग्रवाल, कमेटी के सदस्य । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, धन्ना सिंह, हरभाग सिंह, प्रीतम सिंह चावला, निशान सिंह, जरनैल सिंह, प्रगट सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह राणा, रिषपाल सिंह आदि सेवादार मौजूद थे ।

प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त राज्यपाल ने कहा 

प्रदेश के नवनियुक्त बने राज्यपाल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद गुरुद्वारा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमे महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार शीश झुकाने का मौका मिला है।इससे पूर्व भी जब में अपनी सैनिको की कंपनी के साथ बनबसा में तैनात रहा तो भी गुरुद्वारा साहिब में हर माह दर्शन करने आता था । जिसका आज मुझे फल स्वरूप राज्यपाल बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । वही उंन्होने कहा कि माननीय राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी ने मुझे नही सिखों को सम्मान दिया । जो आज विदेशो से भी सिखों के फोन आ रहे है कि सिख को उत्तराखंड का राज्यपाल बना सिखों का सम्मान किया है। साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने सैनिको को भी सम्मान देने का काम किया है।क्योंकि मेँ एक सैनिक भी हूँ।उंन्होने कहा कि उत्तराखंड  में मुझे सेवा का मौका मिला है और मै पंजाब अमृतसर में पैदा हुआ था और मै उत्तराखंड के लोगो को अपना परिवार समझता हूँ।वही मुख्यमंत्री भी सिखों को चुनाव से पहले साधते हुए नजर आए।और यही कारण है कि उत्तराखंड का राज्यपाल सिख समुदाय से चुनाव से ठीक छः माह पूर्व बनाकर भाजपा ने सिख कार्ड खेलकर दो निशाने लगाए है।एक तो पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों को व दूसरा सिख समुदाय को चुनाव से पहले अपनी ओर खींचने का कार्ड खेला है । जिसका भाजपा को उत्तराखंड में होने वाले चुनाव में फायदा पहुँचना लाजमी है ।

 प्रदेश प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने मानदेह बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया 

प्रदेश प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सिंह संभल ने माननीय मुख्यमंत्री के नानकमत्ता अगवान पर ग्राम प्रधानों के लिए एक सितंबर को टनकपुर में जनसंवाद रैली से की गई घोषणा में प्रधानों का मानदेय 15 सौ से 35 सौ  एवं आकस्मिक निधि दस हजार देने के संबंध में जो घोषणा हुई थी उसका शासनादेश बनाने के लिए ज्ञापन सौंप मांगे पूर्ण करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर को नानकमत्ता क्षेत्र में हो रहे नशे वा स्मैक के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नानकमत्ता थाने की प्रत्येक बीट में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने संबंधित ज्ञापन दिया । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिया इस मौके पर भास्कर सम्मल बिडोरा प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राणा ग्राम प्रधान खैराना, आनंद मोहन जोशी ग्राम प्रघान ऐचता बूटा सिंह आदि थे ।

सुरक्षा को लेकर रहे कड़े इंतजाम ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह के नानकमत्ता आगमन पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम देखने को मिले । सुरक्षा को लेकर नगर के चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल और स्पेशल फोर्स तैनात रही । इधर नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर में माथा टेकने के दौरान भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से भी सुरक्षा को सर्वप्रथम रखते हुए आम लोगो को कुछ समय के लिए रोका गया जिससे परिसर के अंदर अधिक भीड़ एकत्र न हो और कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके ।वही गुरुद्वारा परिसर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चप्पे-चप्पे पर अपने सेवादार लगाए गए थे।जो हर आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखे हुए थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन