नानकमत्ता में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर धर दबोचा
30 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ तस्कर धर दबोचा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) मादक पदार्थो की बिक्री एव तस्करी पर अंकुश लगाने की मुहिम के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ एक तस्कर को धर दबोचा । जानकारी अनुसार एसआई धर्मेन्द्र आर्य ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बाउली साहिब से पश्चिम दिशा की और करीब सौ मीटर दूरी पर बरगद के पेड़ के पास कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहे युवक को रोकने का प्रयास किया जिस पर युवक पुलिस देख घबरा गया । जिसके बाद कट्टे की तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर काले रंग की रबड़ की ट्यूब में 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुई । युवक ने अपनी पहचान ग्राम चीतलबाग लामाखेड़ा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह बताई । पूछताछ में शराब तस्कर ने बताया की वह नानकमत्ता के आसपास के क्षेत्रो में शराब बेचने का काम करता है । पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है । पकड़ने वाली टीम में एसआई धर्मेन्द्र आर्य, कॉन्स्टेबल दिनेश कार्की, लोकेश तिवारी आदि शामिल थे ।