-->

search ad

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का नानकमत्ता में भव्य स्वागत।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत का नानकमत्ता में भव्य स्वागत।

नानकमता:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत के बनने पर प्रथम बार नानकमता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सपुत्र खटीमा के कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत का नानकमत्ता पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना के घर के कार्यालय में पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के विरोध में  इस बार चुनाव में मतदान हुआ है, और कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ उत्तराखंड में आ रही है, उन्होंने कार्यकर्ताओं का चुनाव के दौरान आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के लिए जी जान से प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया है। उसके उपरांत वीरेंद्र रावत गुरुद्वारा नानकमता साहिब पहुँचे ओर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक अरदास की।इसके उपरांत गुरुद्वारा के कार्यालय में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मैनेजर रंजीत सिह ने उन्हें शाल व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर नगर पंचायत नानकमता के अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना,पूर्व विधायक गोपाल सिह राणा,महेंद्र सिंह ठाकुर,अमरीक सिंह,गुरदयाल सिह,सुरेन्द्र सिह करनावल,जसवंत सिंह,सतनाम सिह,विजेंद्र सिह मोमी,सुखविंदर सिंह मोमी,हरनाम सिह राणा,राम नरेश सिह राणा,पवन सिह राणा,केडी गहतोड़ी,बलवंत सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन