-->

search ad

साधुनगर क्षेत्र से आरबीएम से भरे ओवरलोड 5 वाहन किये सीज।

साधुनगर क्षेत्र से आरबीएम से भरे ओवरलोड 5 वाहन किये सीज।



सितारगंज:(ब्यूरो) पुलिस ने साधूनगर के खनन क्षेत्र में छापा मारकर ओवरलोड चल रही पांच ट्रैक्टर ट्रालियां कब्जे में ले ली।सितारगंज कोतवाल प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साधूनगर खनन क्षेत्र में छापा मारा, इस दौरान अवैध खनन का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच ट्रैक्टर ट्रालियां आरबीएम से भरी पकड़ ली। इनमें ओवरलोड आरबीएम लदा था। सभी वाहनों को नई मंडी में लाकर खड़ा कर दिया गया। इससे पूर्व कल भी उप जिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम ने नौ खनन वाहन पकड़े थे। इनमें कुछ वाहन ओवरलोड थे। इन वाहनों की रायल्टी में परिवहन का समय भी अधिक दर्ज था। उस मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन