-->

search ad

बरात से लौट रही मैक्स खाई में गिरी, 13 बरातियों की मौत, रेसक्यू जारी।

बरात से लौट रही मैक्स खाई में गिरी, 13 बरातियों की मौत, रेसक्यू जारी।

चम्पावत:(चरनसिंह सरारी)  उत्तराखंड में सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बड़ा हादसा हुआ।टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यू०के० 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर वापिस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 16 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन